हिन्दी परिषद’ के तत्वावधान में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्राचार्य प्रोफेसर डी. पी. भट्ट जी के कुशल मार्गदर्शन से भारत रत्न डां० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर ‘हिन्दी परिषद’ के तत्वावधान में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम के आरंभ में आदरणीय प्राचार्य महोदय ने छात्र/ छात्राओं को संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद् भारतरत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रृद्धा सुमन अर्पित किए साथ ही प्राचार्य जी ने घर परिवार व समाज में अपने बड़ों का सम्मान करने व नैतिक मूल्यों को अपने भीतर विकसित करने के लिए छात्र/ छात्राओं को प्रेरित किया ।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए हिन्दी विभागाध्यक्ष डां० दीपा पंत ने स्वरचित कविता के माध्यम से शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया । हिन्दी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर दीप्ति मिश्रा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों को याद करते हुए शिक्षक के बुनियादी महत्व को याद किया और अपने जीवन में आने वाले सभी आदरणीय शिक्षकों को स्मरण करते हुए व्यक्तित्व के निर्माण में उनकी भूमिका को सराहा । कार्यक्रम में बी ए प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं-करीना,पूजा पंत,भारती सावनी, अनामिका,लता आर्या एवं हेमलता ने शिक्षक दिवस के अवसर पर कविता पाठ किया ।
कार्यक्रम का संचालन डां० दीपा पंत ने कियाl

