berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग थाना पुलिस ने बिना कागजात/रमन्ना के अवैध खनन सामग्री ले जा रहे 02 टिप्पर किये सीज।

बेरीनाग थाना पुलिस ने बिना कागजात/रमन्ना के अवैध खनन सामग्री ले जा रहे 02 टिप्पर किये सीज।

एनएचएल संवाददाता दीपक जोशी।

बेरीनाग पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन करने/ खनन सामग्री परिवहन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक थाना बेरीनाग, प्रभात कुमार एवं हमराही हेड का0 संजीव यादव, हेड का0 मोहन व का0 नरेन्द्र मेहता द्वारा रुईना थल गाँव के पास चैकिंग के दौरान 02 टिप्पर वाहनों को रोककर चैक किया गया, जिनमें क्रमश वाहन संख्या- UK05CA 1937 में चालक- दिनेश कुमार पुत्र मनोज कुमार, निवासी- टी-स्टेट जमुनानगर बेरीनाग एवं वाहन संख्या-UK04CB 2669 में चालक प्रदीप सिंह मेहता पुत्र नारायण सिंह मेहता, निवासी- भट्टी गाँव बनकोट गणाई गंगोली थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़, द्वारा उपरोक्त वाहनों में बिना कागजात/रमन्ना के अवैध रुप से खनन सामग्री (अवैध रेता) परिवहन किया जा रहा था। जिस पर उक्त वाहन चालकों व वाहनों के विरुद्ध धारा- 4/21 खान एवं खनन अधि0 के तहत कार्यवाही करते हुए वाहनों को एम0वी0 एक्ट के तहत सीज किया गया तथा वाहन चालकों को निजी मुचलके पर छोड़ा गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन पर आगे भी कर्रवाही जारी रहेगी।

 

Share This News