berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय महाविद्यालय में अभिभावक -शिक्षक संघ का गठन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर डी. पी. भट्ट के निर्देशन में सत्र 2023-24 हेतु अभिभावक -शिक्षक संघ का गठन किया गया। अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय ने बताया कि महाविद्यालय के अनुशासनात्मक परिवेश को सुदृढ़ बनाने में अभिभावकों एवं शिक्षकों की विशेष भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से महाविद्यालय के चहुमुखी विकास के लिये निरन्तर सहयोग की अपेक्षा की। संघ में अध्यक्ष  भुवन चंद्र उपाध्याय, उपाध्यक्ष  दरपान राम, सचिव डॉ. दीपा पंत, सह सचिव  दीपक मनराल, कोषाध्यक्ष कु. दीप्ति मिश्रा समेत अन्य सदस्यों को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के अंत में अभिभावक- शिक्षक संघ की सचिव डॉ.दीपा पंत ने समस्त अभिभावकों, शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.लीलाधर मिश्र ने किया। कार्यक्रम में डॉ. जे.एन. पंत, डॉ. डी. एस. खाती समेत अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Share This News