FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

थल में चल रहे तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अखण्ड कीर्तन भजन कार्यक्रम का समापन रामगंगा सँगम पर डोला विसर्जन के साथ सम्पन्न।

एनएचएल नेटवर्क।

थल  में चल रहे तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अखण्ड कीर्तन भजन कार्यक्रम का समापन रामगंगा सँगम पर डोला विसर्जन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हो गया है। कुमाउनी परिधान में सजी महिलाओं , पुरुषों व छोलिया दल ,ढोल नगाड़ों के साथ श्रीकृष्ण की शोभा डोला यात्रा पुराने बाजार, खड़ी गली होते हुए डोला यात्रा बालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पहुची वहां पर पुरुषों की टीम ने भजन व महिलाओं की टीम ने झोड़ा चाचरी का गायन किया, उस के बाद शोभा डोला यात्रा स्टेशन रोड से होते हुए पेट्रोल पंप से घूमकर रामगंगा नदी पहुची जहाँ पर पुरोहित जगदीश जोशी ने विधि विधान से यजमान दान सिंह बिष्ट के संकल्प के साथ डोले का विसर्जन कराया, डोला यात्रा के दौरान पुरुषों ने दैया रे दैया यशोदा मैया इसी को संभाल बड़ा नटखट है तेरो नंदलाल ,श्री कृष्ण मुरारी हो तेरा रंग काला क्यों, जैसे भजन गाये, वही कुमाउनी परिधान में सजी महिलाओ ने श्रीकृष्ण खड़े मधुवन में हसे मन ही मन मे राधिका घर जाना है,मन लागी गो मेरो बिंद्रा बन मा धर लिया कन्हैया अपनी शरण मे जैसे भजनों से शिव नगरी थल को गोकुलमय कर दिया, श्री कृष्ण डोला विसर्जन के सारथी राजा जोशी, प्रथम बिष्ट ,कुनाल बिष्ट ,भगवान चंद ,सुनील सत्याल , योगेश पानू, प्रांजल पाठक ,चन्दन चंद, थे।

इस मौके पर आयोजन समिति के सयोजक दिनेश पाठक,व गौरव दीप बर्मा, मनोहर क्युरियाल, भूपेंद्र पांगती, प्रवीण जंगपांगी, शलिम अहमद, गुड्डू पाठक, महेश पाठक , मनोज गोस्वामी, बलवंत सत्याल , नवीन पाठक ,बबलू सामन्त, प्रमोद उपाध्याय,अर्जुन सिंह रावत , सुनील नाथ गोस्वामी, कमलेश जोशी, पप्पू बिष्ट, मदन उपाध्याय,गंगा सिंह मेहता , मनोहर आर्या, सुंदर राम , वही महिलाओं में विन्द्रा क्युरियाल, मोतिमा नेवी, कौशल्या भैसोड़ा, हेमा भैसोड़ा, दीपा कार्की, हंशा बाफिला, गीता जोशी, ,मीना मेहता, भागीरथी सत्याल,निर्मला भट्ट, जानकी भट्ट,हेमा पन्त, ज्योति बर्मा, ललिता कार्की, जीवन्ति बाफिला, निर्मला भंडारी, रुक्मडी बाफिला, सीमा बिष्ट,शशिकला सत्याल, दीपा जोशी,गरिमा जोशी, हरिप्रिया बिष्ट, हंशा बिष्ट, गोविंदी बिष्ट आदि लोग सामिल रहे।

Share This News