पिथौरागढ के डीएफओ पहुंचे कलेत और नगौर गांव,जल्दी पकडा जायेगा गुलदार।
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता
बेरीनाग । प्रभागीय वनाधिकारी जीवन मोहन दगाडे रविवार को चचरेत के कलेत और नगौर गांव में पहुंचे जहां पर पिछले दिनों गुलदार ने एक बच्ची को निवाला बनाया था और नगौर गांव में महिला पर हमला किया था। डीएफओ जीवन मोहन दगाडे ने कलेत गांव बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। और वन विभाग के द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी डीएफओ ने परिजनों ओर ग्रामीणों को दी। डीएफओ ने बच्ची के परिजनों से मुआवजा हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराते ही मुआवजा की शेष धनराशि स्वीकृत करने की बात कही। इस मौके पर ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग उठाई।

डीएफओ ने पिंजरा और ट्रैंप कैमरे की लोकेशन देखी। डीएफओ ने गांव को जोडने वाले विभिन्न पैदल मार्गों में झांडी अधिक होने से गुलदार खतरा होने की बात कही और कोटेश्वर में स्थित श्मशानघाट में अध जले शवों को नही छोडने की अपील की और गांव में जंगली जानवरों के छुपने वाले स्थानों को चिन्हित करने के आदेश वन कर्मियो को दिये। वही नगौर गांव जहां पर तीन दिन पूर्व गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया था वहां का निरीक्षण किया और ग्रामीण को गुलदार के प्रति सजग रहने अपील करते हुए घरों के आसपास झांडी की सफाई करने और घरों के बाहर बिजली जलाने की अपील की।

बच्चों को शाम और सुबह के समय घरों के बाहर अकेले नही छोडने और खेतों और अन्य काम करने के लिए समूह में जाने की अपील की। इस मौके गांव में की जा रही गश्त की जानकारी ली। इस मौके पर डीएफओ के साथ वन क्षेत्राधिकारी चंदा महरा, वन दरोगा शुभम पाठक, राजेन्द्र कार्की, चारू भट्ट, राजेन्द्र धामी, मनोज पंत, देब धामी, गोपाल राम,ठाकुर सिह,मुकेश बुदियाल,पुष्कर लाल , सहित आदि मौजूद थे।
———–
एसडीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता कर डीएफओ जीवन मोहन दगाडे ने बताया की दोनों गांव में पिंजरा लगाया गया है गांव में 24 घंटे वन विभाग की टीम गश्त कर रही है ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है आदमखोर धोषित के संदर्भ में कार्रवाई की गयी है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट ने डीएफओ से मुलाकात की और गुलदार को आदमखोर धोषित करने की मांग की
फोक्सी का कम होना चिंता जनक
बेरीनाग। बेरीनाग क्षेत्र में स्यार (लोमड़ी) का कम होना भी पर्यावरण की दृष्टि से चिंताजनक है यह बात डीएफओ ने बताई। जंगल की दृष्टि से स्यार होना भी बहुत आवश्यक है स्यारों की संख्या बड़े इस पर कार्य किया जाय। वही वन विभाग के द्वारा गांवो में उजाले के लिए सोलर पैनल लगाने की कार्रवाई की भी जानकारी दी।


