राजकीय बालिका कालेज थल से 20 छात्राओं का कविता ,कहानी ,निबन्ध लेखन उतराखण्ड भाषा संस्थान देहरादून को भेजा गया।

एनएचएल नेटवर्क टीम।
थल। उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रति अनुराग ,लेखन शैली के प्रोत्साहन के उद्देश्य से हिंदी दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के समस्त शासकीय,अर्धशासकीय एवम अशासकीय विधालयो के विद्यार्थियों हेतु कविता ,कहानी,निबन्ध लेखन प्रतियोगिता के तहत राजकीय बालिका कालेज थल से 20 छात्राओं का कविता ,कहानी ,निबन्ध लेखन उतराखण्ड भाषा संस्थान देहरादून को भेजा गया था वहां से राजकीय बालिका कॉलेज थल की कक्षा 8वी की छात्रा नेहा सामन्त ने कविता लेखन सपने बुनना शीख लो में पूरे प्रदेश में दुतीय स्थान हासिल किया, वही कक्षा 12 की छात्रा मान्यता जोशी का भी कहानी लेखन के विषय गाँव की दादी में सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन हुवा है, वही दीक्षा लोहिया का कविता संग्रह में ये कल-कल करती नदियाँ के तहत सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन हुवा है ,वही विधायलय की प्रधामचार्या सीता बोनाल ने बताया कि 14 तारीख को देहरादून में हिंदी दिवस समारोह 14 सितम्बर को साहित्यिक प्रतियोगिता में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत द्वारा सम्मानित किया जाएगा,वही विधायलय की सहायक अध्यापिका रुचि थपलियाल ने बताया कि प्रदेश भर में दुतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को 4 हजार, व सांत्वना पुरस्कार के लिए दोनों बालिकाओं को2-2हजार रुपये उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा दिये जायेंगे, और तीनों बालिकाएं देहरादून के रवाना हो गई है,बालिकाओं का चयन होने पर विधायलय की प्रधानचार्या सीता बोनाल, रुचि थपलियाल, लता मेहता, निर्मला भण्डारी, दीपा जोशी सहित सभी ने खुशी ब्यक्त की है।

