महाविद्यालय परिवार द्वारा विगत 20 वर्षों से कार्यरत पर्यावरण मित्र सुरेन्द्र कुमार को भावभीनी विदाई दी।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर डी. पी. भट्ट की अध्यक्षता में महाविद्यालय परिवार द्वारा विगत 20 वर्षों से कार्यरत पर्यावरण मित्र सुरेन्द्र कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। सुरेन्द्र कुमार का स्थानांतरण इस महाविद्यालय से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर हुआ है। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य ने सुरेन्द्र कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर होने की शुभकामनाएं दी। डॉ. जे. एन. पंत, डॉ. एम. एस. कुटियाल, डॉ. डी. एस. खाती, डॉ. बी. एस. बिष्ट, डॉ. योगेश चन्द्र जोशी ने सुरेन्द्र कुमार की महाविद्यालय के प्रति कर्तव्यनिष्ठा एवं दायित्वबोध
की सराहना करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।


