FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

गणाई गंगोली।राजकीय महाविद्यालय  में हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

गणाई गंगोली।राजकीय महाविद्यालय  में हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य सिद्वेश्वर सिंह द्वारा किया गया एवं उनके द्वारा हिन्दी दिवस से सम्बन्धित जानकारी दी गयी ।इसी क्रम में डॉ o नवीन चन्द्र द्वारा हिन्दी भाषा का उद्भव विकास एवं महत्व पर जानकारी दी गयी । डॉ0 मनोहर चंद जोशी द्वारा हिन्दी दिवस पर एक कविता का पाठ किया गया और हिन्दी भाषा की उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक नवीन चंद्र, डॉ. अंकिता टम्टा,डॉ. मनोहर चंद्र जोशी शिक्षणेत्तर कर्मचारी  जीवन बोरा,  विनोद बोरा, मनीष कुमार , मनोज उप्रेती व  गोपाल सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News