एस0बी0आई0 लाइफ इन्श्योरेंस में पेंशन का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने वाले एक और अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी।
एस0बी0आई0 लाइफ इन्श्योरेंस में पेंशन का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने वाले एक और अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा।
दो अभियुक्तों को पूर्व में दिया जा चुका है धारा- 41 (क) CrPC का नोटिस
शिकायतकर्ता श्री अनूप सिंह निवासी कृष्णापुरी पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर उनसे एस0बी0आई0 लाइफ इन्श्योरेंस के जरिये पेंशन देने के नाम पर 4,16,000/- (चार लाख सोलह हजार) रूपयों की धोखाधड़ी की गयी है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा- 420 IPC व 66D IT Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। *पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, नरेन्द्र पंत के पर्यवेक्षण में मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा साइबर सैल की मदद से गहन पतारसी- सुरागरसी करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त सोहन जायसवाल पुत्र हृदयलाल जायसवाल, निवासी- इन्द्राप्रस्थ नगर वॉर्ड नम्बर 01, नई बस्ती पिपराव टोला पुलिस लाइन के पास कोतवाली सीधी जिला सीधी (म0प्र0) को उसके घर पर दबिश देकर धारा- 41 (क) सी0आर0पी0सी0 का नोटिस तामील कराया गया। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय एवं पुलिस के समक्ष प्रस्तुत होने की हिदायत दी गई।
उक्त प्रकरण में एक महिला सहित कुल 02 अभियुक्तों क्रमश: अभिषेक गौतम निवासी नोएडा (उत्तर- प्रदेश) एवं महिला अभियुक्ता गुलशन निवासी गाजियाबाद को पूर्व में धारा- 41 (क) सी0आर0पी0सी0 का नोटिस तामील करा दिया गया है।
पुलिस टीम मे उ0नि0 श्री मनोज कुमार- कोतवाली पिथौरागढ़, का0 देवेन्द्र सिंह, का0 सतेन्द्र सुयाल व साइबर टीम मे उ0नि0 मनोज पाण्डेय मय टीमसामिल रहे।

