berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय इण्टर कॉलेज राईआगर यूसर्क स्टेम लैब का उद्घाटन विद्यालयी शिक्षामंत्री धन सिंह रावत द्वारा ऑनलाईन माध्यम से किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। यूसर्क विज्ञान चेतना केन्द्र राजकीय इण्टर कॉलेज राईआगर में यूसर्क स्टेम लैब का उद्घाटन विद्यालयी शिक्षामंत्री धन सिंह रावत द्वारा ऑनलाईन माध्यम से किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद पन्त ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रजवल्लित किया गया। स्टैम लैब के उद्घाटन से विज्ञान विषयों के छात्र-छात्राओं में नव कौतूहल, विज्ञान के प्रति रुचि, विज्ञान की विभिन्न कोनसेप्ट को समझने व जटिल चीजों को करके सीखने में आसानी होगी। इस अवसर पर राजकीय इण्टर कॉलेज राईआगर के स्टेम लैब कोरडीनेटर पुनीत पन्त ने बताया कि उनका यह प्रयास रहेगा कि यह लेब केवल विद्यालय के बच्चों तक ही सीमित न होकर पूरे क्षेत्र के बच्चों के लिए करके सीखने का एक केन्द्र बनेगा ताकि क्षेत्र के सभी बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि को और मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद पन्त , भुवन पन्त ,बृजेश कुमार जोशी , मेघा उप्रेती, आनन्द राम चन्याल , जगजीवन प्रसाद , जगदीश प्रसाद एवं छात्र-छात्राये आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का पूर्ण संचालन यूसर्क स्टेम लैब कोरडीनेटर राजकीय इण्टर कॉलेज राईआगर शय पुनीत पन्त द्वारा किया गया।

Share This News