berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में  समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में “आधुनिक शिक्षा और सामाजिक गतिशीलता” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर डी. पी. भट्ट जी के निर्देशन में समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में “आधुनिक शिक्षा और सामाजिक गतिशीलता” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में भावना बोरा बी. ए.चतुर्थ सेम प्रथम, नेहा डांगी द्वितीय तथा संदीप राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए प्रतियोगात्मक गतिविधियों को निरंतर आयोजित करने की सलाह दी। निर्णायक मंडल में डॉ. दीपा पंत, डॉ. लीलाधर मिश्र तथा डॉ. ओम प्रकाश ने सराहनीय योगदान दिया। समाज शास्त्र विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. अरुण कुमार सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य महोदय तथा निर्णायक मंडल को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वयन में समाज शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. किशोर कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This News