पिथौरागढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन स्माइल”अभियान के तहत गुमशुदा नाबालिग बालिका को राजस्थान से किया सकुशल बरामद।
गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में चलाये जा रहे “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत को मुनस्यारी निवासी एक महिला द्वारा थाना मुनस्यारी में तहरीर दी गई थी कि, उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक- 10.08.2023 की प्रात: स्कूल की रैली में प्रतिभाग करने हेतु घर से निकली थी जो अभी तक घर वापस नहीं आयी है तथा काफी ढूँढखोज करने पर भी नहीं मिल पा रही है। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना मुनस्यारी में धारा- 365 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपरोक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए गुमशुदा की तलाश हेतु प्रभारी थाना मुनस्यारी, उपनिरीक्षक बी0सी0 मासीवाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिस पर अपर उ0नि0 श्री कृपाल सिंह व पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सैल की मदद से गुमशुदा नाबालिग बालिका को कन्हैया लाल के घर हाउसिंह बोर्ड माझीवाला थाना जसौल जिला बाडमेर, राजस्थान से सकुशल बरामद किया गया। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि कन्हैया लाल के पुत्र विष्णु की गुमशुदा बालिका से फोन पर वार्ता होती थी जिस कारण वह घर से बिना बताये चली गयी थी। पुलिस टीम द्वारा विष्णु व उसकी माता चम्पा देवी को पूछताछ हेतु गुमशुदा सहित थाना मुनस्यारी लाया गया। गुमशुदा को बयान हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसके बाद अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

