FEATUREDGeneralLatestNewsppराजस्थान

राजस्थान अंतर्गत सीकर शहर में गौ कलश यात्रा से गौपुष्टि महायज्ञ का हुआ शुभारंभ।

राजस्थान अंतर्गत सीकर शहर में गौ कलश यात्रा से गौपुष्टि महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

जयपुर, राजस्थान, ( हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा ) राजस्थान राज्य अंतर्गत सीकर संभाग मुख्यालय शहर और सीकर जिला मुख्यालय शहर सीकर में बुधवार 20सितंबर 2023 को गौ कलश यात्रा से गौ पुष्टि महा यज्ञ के श्रीगणेश होने यानी शुभारंभ होने की खबर है। युवा वरिष्ठ मृदु भाषी आकर्षक व्यक्तित्व के धनी सहयोगी वृत्ति धारक समारोह के सह संयोजक अधिवक्ता हनुमान सिंह पालवास द्वारा प्रेषित व्हाट्स एप प्रेस नोट मुताबिक समारोह के सह संयोजक अधिवक्ता हनुमान सिंह पालवास ने बताया कि
शेखावाटी में पहली बार हो रहे श्रीलक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार 20 सितंबर 2023 को कलश यात्रा के साथ हुआ। श्री करणी गोपाल गौ धाम पालवास के पीठाधीश्वर श्रद्धेय चन्द्रमादास महाराज सहित संतो के सानिध्य में मांगलिक वेश में पहुंची महिलाओं के सिर पर रंग-बिरंगी रंगोली से सजे कलशों ने शहर के माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। श्री लक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ आयोजन समिति के मंत्री जानकी प्रसाद इंदौरिया ने बताया कि बुधवार सुबह शहर के जैन भवन से महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुये रामलीला मैदान में पहुंची। सीकर शहर में 15 स्थानों पर लोगों ने कलश यात्रा व संतो का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आयोजन समिति के सहसंयोजक अधिवक्ता हनुमान सिंह पालवास ने बताया कि श्रीलक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार 20 सितंबर से हो गया। बउधाम के संत शिरोमणी रतिनाथ महाराज व रामजी बापू की पूण्य स्मृति में हो रहे महायज्ञ में बुधवार 20 सितंबर को प्रायष्चित गौदान गणपति पूजन आचार्य चरण नांदी मुख श्राद्व तथा यज्ञ मण्डप प्रवेश व देव स्थापना हुई। कलश यात्रा में कई संत व शहर के प्रमुख धर्म प्रेमी व जनप्रतिनिधि शामिल हुये।
आयोजन समिति पालवास ने बताया कि 21 सितम्बर गुरूवार से प्रतिदिन सुबह नौ बजे से 12 बजे व दोपहर तीन बजे से 6 बजे तक नौ कुण्डीय महायज्ञ होगा। इस दौरान गौ कथा वाचक साध्वी कपिला दीदी के द्वारा दोपहर सवा दो बजे से शाम पांच बजे तक गौ कथा होगी। उन्होंने बताया कि बुधवार 20 सितंबर से अखण्ड रामायण पाठ शुरू हुआ। इसके अलावा करणी माता गौशाला पालवास से लाई गई जीवंत गौ माता व बछड़े की सेवा भी शुरू की गई है।

Share This News