FEATUREDGeneralLatestNewsppराजस्थान

राजस्थान के झुंझुनूं जिलांतर्गत नवलगढ़ शहर में हिस्ट्री शीटर गजेंद्र उर्फ बंटी सहित सात आरोपी 1 करोड़ बीस लाख का ऑनलाइन सट्टा चलाते गिरफ्तार।


जयपुर, राजस्थान, ( हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा ) भारतवर्ष के राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिलांतर्गत नवलगढ़ शहर में माननीय झुंझुनूं एसपी महोदय श्याम सिंह माननीय झुंझुनूं एएसपी महोदय गिरधारी लाल शर्मा के कुशल संयुक्त नेतृत्व में हिस्ट्री शीटर बंटी सहित सात आरोपियों को 1 करोड़ 20 लाख रूपिए यानी ऐक करोड़ बीस लाख रूपिए का ऑनलाइन सट्टा चलाते हुए गिरफ्तार किए जाने की सनसनीखेज खबर है।
माननीय जे जे एन पुलिस प्रेस मीडिया ग्रुप में हासिल प्रेस नोट मुताबिक उक्त आरोपियों से कथित 16 मोबाइल, दो लैपटॉप, विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड,सिम कार्ड ,इंटरनेट राउटर और एक करोड़ बीस लाख यानी 1 करोड़ 20 लाख रूपिए के ऑनलाइन सट्टे के हिसाब के रजिस्टर जब्त किए जाने की भी सनसनीखेज सूचना है।
पुलिस पीडीएफ प्रेस नोट मुताबिक प्रोबेशनर आरपीएस नवलगढ़ डीएसपी कृष्ण राज जांगिड़ को 25/9/23 को इंटिमेशन यानी सूचना मिली कि भारतवर्ष के राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिलांतर्गत नवलगढ़ शहर के वार्ड नंबर 14 मोचियों का मोहल्ला स्थित मनिंद्र के मकान में नवलगढ़ पुलिस स्टेशन का हिस्ट्री शीटर गजेंद्र उर्फ बंटी ऑनलाइन जुआ घर संचालित कर रहा है । अकॉर्डिंगली यानी तदनुसार नवलगढ़ प्रोबेशनर डीएसपी कृष्ण राज जांगिड़, एस एच ओ नवलगढ़ गिरधारी लाल और पुलिस जाब्ते ने उक्त वर्णित पते पर नवलगढ़ पुलिस स्टेशन के हिस्ट्री शीटर गजेंद्र उर्फ बंटी और छह अन्य आरोपियों को ऑनलाइन सट्टा चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया । माननीय झुंझुनूं एसपी महोदय श्याम सिंह और माननीय झुंझुनूं एएसपी महोदय गिरधारी लाल शर्मा के संयुक्त कुशल नेतृत्व में आयोजित इस ऑपरेशन में निम्न सात आरोपियों को गिरफ्तार करने की सनसनीखेज खबर है, ऑनलाइन जुआ के गिरफ्तार सात आरोपी निम्न हैं
गजेंद्र उर्फ बंटी पुत्र बजरंगलाल उम्र 31 साल आर ओ वार्ड नंबर 14 बाबा रामदेव मंदिर के पीछे नवलगढ़ शहर पीएस नवलगढ़ जिला झुंझुनूं राजस्थान, भारतवर्ष , शांतनु पुत्र अंजनी कुमार उम्र 26 साल आर ओ वार्ड नंबर 6 मंडी गेट नवलगढ़ शहर पीएस नवलगढ़ जिला झुंझुनूं राजस्थान, भारतवर्ष, अनिल पुत्र भगीरथ उम्र 25 साल आर ओ बीदसर पीएस बलारा जिला सीकर राजस्थान , भारतवर्ष ,धनराज पुत्र छतराम उम्र 22 साल आर ओ वार्ड नंबर 14 ओमपुर कॉलोनी पीएस ओमपुर जिला कोरबा छत्तीसगढ़ भारतवर्ष ,शिवम पुत्र जगदीश उम्र 25 आर ओ वार्ड नंबर 14 ओमपुर कॉलोनी पीएस ओमपुर जिला कोरबा छत्तीसगढ़ भारतवर्ष ,आकाश पुत्र बलराम उम्र 23 साल आर ओ वार्ड नंबर 14 ओमपुर कॉलोनी पीएस ओमपुर जिला कोरबा छत्तीसगढ़ भारतवर्ष, रूपेश पुत्र सीताराम उम्र 24 साल आर ओ वार्ड नंबर 14 ओमपुर कॉलोनी पीएस ओमपुर जिला कोरबा छत्तीसगढ़ भारतवर्ष।

Share This News