FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsppराजस्थान

राजस्थान के सिंघाना स्थित न्यू ईडन स्कूल( संचालक अनिल गोदारा ) के छात्र नमन ने झुंझुनूं जिला स्तर पर राइफल शूटिंग में द्वितीय स्थान हासिल किया।

राजस्थान के सिंघाना स्थित न्यू ईडन स्कूल( संचालक अनिल गोदारा ) के छात्र नमन ने झुंझुनूं जिला स्तर पर राइफल शूटिंग में द्वितीय स्थान हासिल किया


जयपुर, राजस्थान (हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा  ) भारतवर्ष के राजस्थान राज्य अंतर्गत झुंझुनूं जिले के सिंघाना कस्बे के न्यू ईडन सीनियर सेकंडरी स्कूल (संचालक अनिल गोदारा )के छात्र नमन द्वारा झुंझुनूं जिला स्तर पर राइफल शूटिंग में द्वितीय स्थान हासिल करने की खबर है।
माननीय डायरेक्टर महोदय अनिल गोदारा ने व्हाट्स एप प्रेस नोट प्रेषित कर के बताया कि न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंघाना के कक्षा 9 के छात्र नमन ने झुंझुनूं जिला स्तरीय 14 वर्षीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर राइफल शूटिंग का निशाना लगाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में जिले भर से 122 प्रतिभागियों ने भाग लिया। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में संस्था प्रधानाचार्य डॉ. अनीता संस्था निदेशक डॉ. अनिल गोदारा और स्टाफ सदस्यों ने छात्र का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। संस्था निदेशक डॉ.अनिल गोदारा ने अपने प्रोत्साहन संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की ।साथ ही “स्वस्थ तन में स्वस्थ मन” वास करता है ।इस पर प्रकाश डाला। छात्र का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। छात्र के राज्य स्तर पर चयन से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का वातावरण है। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खेलों में न्यू ईडन ने अपने नए आयाम स्थापित किए हैं। तथा खेलों में न्यू ईडन स्कूल की सफलता की परंपरा को कायम रखा है। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य सुनीता सिंह, भीम सिंह गोस्वामी, राकेश यादव ,अविनाश यादव, विजय सिंह, आजाद सिंह, संजय कुमार, मनोज कुमार, गौतम , वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार शर्मा सिंघाना सतनाली वाले वरिष्ठ पत्रकार इत्यादि ने भी छात्र को इस उपलब्धि यानी फीट पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।

Share This News