राजस्थान में मदद फाउंडेशन द्वारा आधुनिक लाइब्रेरी हेतु किया गया 21000 का सहयोग।
राजस्थान में मदद फाउंडेशन द्वारा आधुनिक लाइब्रेरी हेतु किया गया 21000 का सहयोग

एनएचएल नेटवर्क।
जयपुर, राजस्थान, 30 सितंबर ,2023(हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा ) राजस्थान राज्य की कथित सेवा भावी संस्था मदद फाउंडेशन द्वारा श्री हनुवंत राजपूत छात्रावास कुचामन में आधुनिक लाइब्रेरी हेतु सहायतार्थ इक्कीश हजार रूपिए अर्थात 21000/- हजार रुपये का सहयोग किए जाने की खबर है । सीकर से समाज सेवी साधना सेठी द्वारा प्रेषित व्हाट्स एप प्रेस नोट मुताबिक लाइब्रेरी बहुत ही अच्छी तरह की बनाई जा रही है।
संस्था के शिंभू सिंह ने कहा कि लाइब्रेरी का बड़ा फायदा है कि किसी भी विषय की किताब को आप आसानी से पा सकते हैं। पुस्तकालय छात्रों के लिए बिना किसी व्यवधान के सीखने और ज्ञान ग्रहण करने के लिए एक सुंदर वातावरण बनाते हैं। समाज के युवा गंभीरता पूर्वक अब वहां अच्छे से पढ़ाई करके आने वाले समय पर समाज और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। इस सेवा भावी कार्य में सहयोग करने वाले सभी भामाशाह का आभार व्यक्त किया गया।

