विपक्ष की आवाज दबाना चाह रही सरकार:- महेंद्र लुंठी

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता सुशील खत्री।
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित हवाई सेवा शुरू करने और बेस अस्पताल को शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले सात कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चालान किया है। पुलिस की रिपोर्ट पर परगना मजिस्ट्रेट ने पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, भुवन पांडेय, चंचल, सिंह बोरा, करन सिंह, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा, ऋषभ कल्पासी का धारा-111 में 50,000 रुपये का चालान किया है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी का कहना है कि जन मुद्दों को उठाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चालान करना गलत है। उनका कहना है कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है।

