गणेश पूजा के साथ रामलीला मंच का पूजन कर हुआ शुभारंभ
गणेश पूजा के साथ रामलीला मंच का पूजन कर हुआ शुभारंभ

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
थल क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए 95 वर्ष में प्रवेश कर रही थल की सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक रामलीला का मंचन आज नवरात्रि के नवमी से शुरू होने जा रहा हैं।लीला सांय बेला के आठ बजे से शुरू की जाएगी।जिसमें उद्घाटन बेला में दीप प्रज्ज्वलित की जायेगी।मंचन से पूर्व आज सुबह के मुख्य कार्यक्रम में कलश स्थापना,मूल पाठ,शांति पाठ,ग्रह पाठ,सर्व सिद्धि पाठ के साथ गणेश पूजा कर,मंच और राम दरबार पर्दे का पूजन किया गया।सबको तिलक लगाकर पंचामृति से शुद्धिकरण किया गया।सभी पूजा पाठ कमेटी के उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल पंत ने संपन्न की।कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक,कोषाध्यक्ष प्रवीण जंगपांगी,सचिव अर्जुन सिंह रावत,तालीम मास्टर महेंद्र जंगपांगी ,गुड्डू पाठक,महेश पाठक,गौरवदीप वर्मा,गोलू जोशी,प्रमोद कठायत,संजय चंद,राजेश पंचपाल, सहित कई लोग इस पूजा पाठ में सम्मिलित हुवे।भव्य मंच बनकर तैयार हो चुका हैं। मुख्य पात्र राम लक्ष्मण,सीता,भरत,शत्रुघ्न,सखी सहेली,गौरी,अहिल्या,तारा,सुमित्रा,शबरी,समुद्र,वनवासिनी के पात्र दूसरी बार राजपूत एलिमेंट्री पब्लिक स्कूल की बालिकाएं निभा रही हैं।वही कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा तनूजा गायन के साथ सूर्पनखा जैसे कठिन किरदार का अभिनय कर रही हैं।कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्व लक्ष्मण सिंह पांगती के स्मृति में उनके बड़े पुत्र पूर्व अपर महानिदेशक भूगर्भ विभाग देहरादून के त्रिभुवन सिंह पांगती द्वारा इस साल भी सुंदर अभिनय करने वाले पात्रों के लिए नकद सर्वश्रेष्ठ पात्र पुरस्कार रखा गया हैं।कमेटी द्वारा 50 रुपए टिकट में आकर्षक इनामी कूपन में प्रथम पुरस्कार स्कूटी सहित दस इनाम रखे गए हैं।राज्याभिषेक के दिन भाग्यशाली विजेताओं की लक्की ड्रा निकली जायेगी।

