नवमी के मौके उडियारी नौलिंग मंदिर में लगा मेला।
नवमी के मौके उडियारी नौलिंग मंदिर में लगा मेला।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। तहसील मुख्यालय से 10किलोमीटर दूर स्थित उडियारी नौलिंग बजैंण के मंदिर नवमी के मौके मेला महोत्सव का आयोजन हुआ। मंदिर में सुबह से भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ गोदान और पाठ का सामूहिक आयोजन भी किया गया। वही मंदिर में परिसर में लगे मेले में बाहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचे थे। मेले में बेरीनाग, थल, बागेश्वर, कांडा, राईआगर, डीडीहाट, मुवानी, गंगोलीहाट आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मेले में आये लोगों ने जमकर खिरदारी की। वही झोडा चाचरी के साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय उडियारी के स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिससे मेले में आये लोगों खूब सराहा। देव डांगारों से भी आर्शीवाद लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी राजेन्द्र प्रसाद पंत ने बताया की मंदिर में पिछले वर्षों से अधिक भीड़ रही।

नौलिंग बजैंण मंदिर में महाष्टमी के मौके परदीपदान और दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें ग्रामीणों के 5हजार दीप जलाये। इस में सैकड़ों महिलाओं कुमाऊँनी परिधान में सजधजकर आरती की। ग्रामीणों ने पूरी रात्रि जागरण कर दीपदान करने के साथ पांच हजार से अधिक दीपों को जलाया। युवाओं के द्वारा कीर्तन भजन का आयोजन किया गया। पहली बार हुए दीपोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

