राजस्थान के अलवर जिलांतर्गत थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा टिकट को लेकर विरोध के कथित स्वर उत्पन्न।
राजस्थान के अलवर जिलांतर्गत थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा टिकट को लेकर विरोध के कथित स्वर उत्पन्न होने की खबर
*भाजपा के लिए कथित हल्की भाषा प्रयोग करने वाले को भाजपा ने कथित दिया टिकट, जनता देगी जवाब :- महंत प्रकाश दास महाराज।*
*राजनीति में कथित स्वच्छता लाने वाले मोदी प्रधान सेवक को किया कथित गुमराह*
*विधानसभा थानागाजी क्षेत्र में विरोध के सुर हुये कथित तेज, बाहरी भगाओ नारे को लेकर लोग कथित लामबंद*
*भाजपा की ऐसी क्या मजबूरी? मीडिया पूछेगी सवाल ?*
*महंत प्रकाश दास महाराज के सानिध्य में लोगों ने भाजपा टिकट के विरोध में भंडाना का फूंका पुतला।*
*बाहरी भगाओ थानागाजी बचाओ के भी कथित नारे सुने बताए जाते हैं *

जयपुर, राजस्थान,(हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा सिंघाना झुंझुनूं राजस्थान ) राजस्थान राज्य के अलवर जिलांतर्गत थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा टिकट को लेकर कथित विरोध के कथित स्वर होने की सनसनीखेज खबर है, इसमें कितनी सच्चाई है ये तो अनुसंधान का विषय हो सकता है ,लेकिन कथित ऐसी खबरें मिलने की खबर है, ऐसे वीडियो मिलने की खबर है जिनमे माननीय भड़ाना के विरोध में नारे लगाए जा रहे हैं, कुल मिलाकर लब्बोलुआब ये है कि अलवर जिले की थानागाजी विधानसभा भाजपा टिकट को लेकर कथित विरोध के स्वर वजूद में होने की कथित खबर है।
हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा सिंघाना झुंझुनूं राजस्थान सिंघाना सतनाली वाले वरिष्ठ पत्रकार ,अलवर जिले और संभाग से जिन नागपाल शर्मा( वाशी माचाडी , उपखंड रैणी जिला अलवर राजस्थान ) को हमारा अलवर जिला और संभाग पत्रकार बनाना चाहते हैं उन पत्रकार नागपाल शर्मा ,हमारे संवाद सहयोगी की व्हाट्स ऐप प्रेस नोट खबर मुताबिक , थानागाजी/अलवर 2023 / चुनावी बिगुल बज चुका है। दोनों ही पार्टियों ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। वहीं पूर्व में भाजपा की एक लिस्ट आ चुकी ,उस पर कथित विरोध कार्यकर्ताओं का कथित थमा ही नही था ,वही भाजपा ने दूसरी लिस्ट भी शनिवार को जारी कर दी।
*चुनाव लड़ेंगे महंत प्रकाश दास ,असली टिकट जनता का*
थानागाजी विधानसभा क्षेत्र से दूसरी लिस्ट आते ही थानागाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता महंत प्रकाश दास महाराज ने कथित बताया कि पार्टी ने हमारा टिकट काटकर हमारे व जनता के साथ कथित अन्याय किया है। पार्टी ने तो अपना टिकट दे दिया लेकिन अब जनता अपना टिकट देगी। असली टिकट जनता का होता है, जनता चाहे जिसको अपना ताज पहना सकती है। जनता की जन भावनाओं से जुड़कर मैं चुनाव लड़ूंगा ,पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो कोई बात नहीं ,लेकिन जब थानागाजी की जनता मुझे टिकट दे रही है ,तो मुझे चुनाव लड़ने में बहुत हर्ष होगा ,इसलिए मैं पहले भी जनता की जनभावनाओं से जुड़कर क्षेत्र में जनता की सेवा करता आया हूं और आज भी कर रहा हूं ,आगे भी करता रहूंगा, जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है ,और मैं जनता की भावनाओं पर खरा उतरूंगा ,इसलिए जनता के फैसले को देखते हुए मैं चुनाव अवश्य लडूंगा।
*हर हाल में लड़ेंगे चुनाव*
वही मीडिया से रूबरू होते हुए महन्त प्रकाश दास ने बताया कि ,भाजपा के लिए कथित हल्की भाषा प्रयोग करने वाले माननीय सम्माननीय हेम सिंह भडाना को भाजपा ने टिकट देकर, मोदी जी की कथित स्वच्छ राजनीति मिशन को कथित दागदार बनाने का कथित कार्य किया है । इस कथित घटिया राजनीति में कथित कुछ बड़े नेताओं का कथित हाथ प्रतीत होता है, जिन्होंने मोदी जी को कथित गुमराह किया है , । जन भावना के विपरीत यदि कोई कार्य होता हैं तो जनता जनार्दन जवाब देती है । यहां ये भी उल्लेखनीय है कि प्रकाश दास महाराज ने कथित आरोप लगाया कि उनको टिकट फाइनल होने का कथित भरम देकर टिकट माननीय भड़ाना साहब को दे दिया गया । महाराज ने कथित दावा किया , कि सबके सहयोग से और आशीर्वाद से जरूर चुनाव लड़ेंगे ,चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे,(अब इस दावे में कितना वजन है कितनी सच्चाई है ये तो चुनाव परिमाण ही बताएंगे ,हम यानी हमारा अखबार हमारा मीडिया मंच इस दावे की पुष्टि नहीं करता है ।) महाराज ने आगे कथित बखान किया कि राजनीतिक दलों को बता देंगे कि जन भावना का विरोध क्या होता है। असली टिकट तो जनता देती है। हम जनता के विकास और कल्याण के लिए सदैव तत्पर सेवा में रहेंगे। महाराज ने कथित बखान किया कि असली भाजपा तो वे हैं ,अब महाराज के दावे में कितनी सच्चाई है ये तो चुनाव परिणाम ही बताएंगे (लेकिन हम यानी हमारा अखबार और हमारे पत्रकार निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं , महाराज के दावे की पुष्टि नहीं करते हैं। महाराज ने ये भी कथित कहा बताते हैं कि वे जनता को इस मझधार भंवर में अकेला नहीं छोड़ेंगे।इन सब बातों को लेकर थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में कथित लोगों ने,(अब ये लोग कौन हैं इनको जनता का समर्थन है या नही है ये निस्वार्थ लोग हैं या नही हैं इसकी भी हम पुष्टि नहीं करते हैं ) कथित महंत प्रकाश दास महाराज के कथित सानिध्य में माननीय भंड़ाना का कथित विरोध प्रदर्शन कर माननीय सम्माननीय भंडाना का कथित पुतला फूंका। मुर्दाबाद के नारे और बाहरी भगाओ थानागाजी बचाओ के भी कथित नारे सुनाई पड़े बताए जाते हैं ।इस अवसर पर महंत प्रकाश दास महाराज,रोहितास घाघल,मंगल जागा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

