राजस्थान के झुंझुनूं जिलांतर्गत सूरजगढ़ एसएचओ भजना राम चौधरी के कुशल निकटतम नेतृत्व में कथित संदिग्ध नगद 8 लाख रूपिए और 15 लाख का वाहन जब्त।

जयपुर, राजस्थान, (हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा सिंघाना झुंझुनूं राजस्थान ) राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिलांतर्गत माननीय सूरजगढ़ एसएचओ भजना राम चौधरी के कुशल निकटतम नेतृत्व में नाकाबंदी जांच के दौरान कथित संदिग्ध 8 लाख रुपिए नगद और 15 लाख का वाहन जब्त किए जाने की सनसनीखेज खबर है।
माननीय सूरजगढ़ एसएचओ भजना राम चौधरी द्वारा प्रेषित व्हाट एप पुलिस पीडीएफ प्रेस नोट मुताबिक 22/10/23 को सूरजगढ़ एसएचओ भजना राम चौधरी के द्वारा पीलोद चेक पोस्ट पर नाकाबंदी करवाई गई थी। नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी आई जिसको शक होने पर जांच की गई। गाड़ी में कथित तीन व्यक्ति बैठे हुए थे जिनके नाम तस्लीम पुत्र अब्दुल रज्जाक आर ओ मुकुंदगढ़ झुंझुनूं राजस्थान हाल नई दिल्ली वाशी ,जलिम पुत्र शब्बीर आर ओ जमशारा पीएस अटेर जिला भिंड एमपी ,आसिफ हुसैन पुत्र तस्लीम हुसैन आर ओ मुकुंदगढ़ झुंझुनूं राजस्थान हाल वाशी नई दिल्ली थे। गाड़ी की तलाशी लेने पर
पिछली सीट के बीच में एक स्टील कैटली में 500 500 के नोटों की कुल 16 गड्डियां मिली । नोटों की गड्डियों की गिनती करने पर कुल 8 लाख की नगद राशि पाई गई । पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर कोई संतोष जनक जवाब नही मिला । तिस पर उक्त राशि जब्त कर ली गई। 8 लाख की कथित संदिग्ध राशि धारा 102 में जब्त की गई और गाड़ी धारा 207 एमवी एक्ट में जब्त की गई।

