FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandगोपेश्वर

थराली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपाल राम टम्टा ने विकास खंड नारायणबगड़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करते हुए विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली। थराली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपाल राम टम्टा ने विकास खंड नारायणबगड़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करते हुए विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
नारायणबगड़ में आयोजित खेल महाकुंभ में पुरस्कार वितरण करते हुए विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि स्वच्छ मानसिक विकास, शारीरिक विकास के लिए युवाओं को खेलों के प्रति भी विशेष ध्यान केंद्रित करना चाहिए उन्हें प्रयास करना चाहिए कि पढ़ाई सहित अपने व्यस्तम कार्यक्रम से कुछ समय निकाल कर खेलों को खेलना चाहिए। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार खेलों के प्रति युवाओं को आकर्षित करने के लिए तमाम कार्यक्रम चला रही हैं युवाओं को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए ।

इस दौरान विधायक ने पूर्व विधायक स्व.मगन लाल राजकीय महाविद्यालय नारायणबगड़ में निर्माणाधीन भवनों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ तेजी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नारायणबगड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ,ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी ,विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी ,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, थराली के पूर्व जेष्ठ प्रमुख जय सिंह बिष्ट मंडल महामन्त्री मंजीत कठैत, दलीप रोधियाल , महाविद्यालय के प्राचार्य विंरेंद्र सिंह , छात्र संघ अध्यक्ष रिया कंडवाल आदि ने विचार व्यक्त किए।

Share This News