गंगोलीहाट मे आंगन से 2 साल के बच्चे को उठा ले गया बच्चे की मौत।


एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट से 6 किमी कोठेरा गाँव में सडक किनारे घर के आंगन से 2वर्ष 3 माह के अंशुल को गुलदार उठा ले गया ,जानकारी मिलने पर गाँव के युवक स्वास्थ केन्द्र ले गये जहा डाक्टरो ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पिछले डेढ़ साल से नैनीहाल में रह रहे 2 वर्ष 3 माह के अंशु पुत्र सुरेश को सोमवार को लगभग 4:00 बजे तेंदुआ घर के आंगन से उठा कर ले गया। बच्चा अपनी मां के साथ पिछले डेढ़ साल से इन नैनीहाल में रह रहा था । जानकारी के अनुसार बच्चों का घर रुद्रपुर में है और उसके पिता सुरेश उर्फ नेत्रपाल हरिद्वार में नौकरी करते हैं।परिजनों को जानकारी तब मिली जब उन्हें आंगन में खून ही खून दिखाई दिया ।

तुरंत ही गांव के युवा निखिल, गिरीश कोठारी, अभिषेक, और सुनील के पीछे जंगल की और भागे। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में बच्चा घायल अवस्था में मिला। युवकों ने बताया कि उसे वक्त बच्चों की सासे चल रही थी। युवा बच्चे को निजी वाहन से सीएचसी ले जहां डॉक्टर मयंक पहावा ने बच्चों को मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर रही है। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। रेंजर मनोज सनवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तेंदुए को पकड़ने के लिए मंगलवार को पिंजरा लगाया जाएगा और वन विभाग की टीम लगातार गश्त करेंगी।


