देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं को करवाचौथ पर बड़ी सौगात दी।

एनएचएल नेटवर्क ।
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं को करवाचौथ पर बड़ी सौगात दी है। सरकार ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में सभी सरकारी और अर्द्धसरकारी दफ्तरों शैक्षिक संस्थानों और शासकीय संस्थानों में महिला कार्मिकों को करवाचौथ पर्व के लिए 1 नवंबर बुधवार को सार्वजनिक अवकाश दिया गया है इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

