FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandराज्य

गंगोलीहाट महाकाली मंदिर परिसर में चल रही रामलीला नाटक मंचन के इग्यारहवे दिवस पर लक्ष्मण मेघनाथ संवाद,

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट महाकाली मंदिर परिसर में चल रही रामलीला नाटक मंचन के इग्यारहवे दिवस पर लक्ष्मण मेघनाथ संवाद, मेघनाथ द्वारा छाया युद्ध, राम की सेना को नागफास में बाधा जाना, मेघनाथ लक्ष्मण युद्ध, मेघनाथ का मारा जाना, सुलोचना रावण संवाद, मंदोदरी सुलोचना संवाद, विभीषण राम संवाद, सुलोचना राम संवाद सुलोचना का सति होना, रावण राम युद्ध, रावण का मारा जाना, विभीषण का राज्याभिषेक, अग्नि परीक्षा के बाद सीता का राम के साथ वापस आने तक के दृश्यों का मंचन किया गया । आज भरत मिलन से पूर्व नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है।

इग्यारवे दिवस की लीला मंचन के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कृष्ण बोरा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रमेश बोरा, वरिष्ठ व्यापारी शैलेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी ललित उप्रेती, विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पूरन चंद्र पंत ,शिक्षक गंगा सिंह सामन्त, गौरव पांडे आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रमेश बोरा ने अगले वर्ष की लीला मंचन के लिए मुख्य पर्दा तथा जंगल का पर्दा स्वयं के संसाधनों से देने की घोषणा की है ।अध्यक्ष हेमराज रावल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगी एवं स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया है।

Share This News