थराली-देवाल-वांण मोटर मार्ग पर पिंडर नदी के ऊपर बने मोटर पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली। कल गुरुवार की सांय लंबी प्रतीक्षा के बाद पिंडर घाटी के एक बड़े क्षेत्र की लाइफ लाइन मानें जाने वाली थराली-देवाल-वांण मोटर मार्ग पर पिंडर नदी के ऊपर बने मोटर पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।जिससे जिला मुख्यालय गोपेश्वर, राजधानी देहरादून सहित गढ़वाल मंडल के अन्य क्षेत्रों में आवागमन करने वाले लोगों का एक से डेढ़ घंटा पहले की ही तरह बच जाएगा।
दरअसल इसी वर्ष 25 मई को थराली -देवाल राजमार्ग पर थराली बाजार में पिंडर नदी के ऊपर बने मोटर पुल का डेक क्षतिग्रस्त हो गया था।जिस कारण इस पुल को सभी तरह के चौपहिया वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था।बाद में क्षतिग्रस्त डेक के ऊपर लोहे की चादरों को डाल कर इस पुल को छोटे वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया था। किंतु इस पुल को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद ही रखा गया था, जोकि अब भी जारी हैं। निर्माण खंड लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन गुप्ता ने बताया कि पूर्व में तय की गई तिथि के अनुसार 2 नवंबर को देर सांय इस पुल को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।इस पुल को आवागमन के लिए खोल दिए जाने के कारण अब वाहनों को लंबा घूम कर गढ़वाल के तमाम क्षेत्रों से आवागमन नही करना पड़ेगा। जिससे आमजनों का समय व अतरिक्त किराए के रूप में व्यय होने वाली धनराशि बच जाएंगी।

