रतगांव के ग्राम प्रधान महिपाल सिंह फर्स्वाण के नेतृत्व में विरेंद्र सिंह, मोहन सिंह राजेंद्र सिंह आदि ने एसडीएम से भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली। पिछले तीन महीनों से यातायात के लिए बंद सोल डुंग्री -रतगांव मोटर सड़क को यातायात के लिए खोले जाने की मांग को लेकर रतगांव के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी थराली को एक ज्ञापन सौंपा।इस दौरान एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने सड़क खोलने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रतगांव के ग्राम प्रधान महिपाल सिंह फर्स्वाण के नेतृत्व में विरेंद्र सिंह, मोहन सिंह राजेंद्र सिंह आदि ने एसडीएम से भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है किइसी वर्ष 13 जुलाई से डुंग्री-रतगांव सड़क बंद पड़ा हुआ हैं। जिससे कास्तकारों, बीमार व्यक्तियों को तहसील मुख्यालय थराली आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। कहा है कि रतगांव में सैकड़ों टन आलू, चौलाई,राजमा का उत्पादन होता हैं। किंतु सड़क बंद होने के कारण किसानों का आलू सड़ने के कगार पर पहुंच गया हैं। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन गई हैं।इस दौरान ग्राम प्रधान ने बताया कि बुरसोल गांव के ग्रामीणों के द्वारा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बिना सुरक्षात्मक कार्य किए बगैर सड़क खोलने से मना किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए 3 नवंबर को दोनों गांवों के बीच ढाडरबगड़ में एक बैठक रखी गई हैं। जिसमें तहसील प्रशासन एवं लोनिवि थराली के अधिकारियों को इस बैठक में मौजूद रहने की मांग की।जिस पर एसडीएम ने कहा कि दोनों विभागों के अधिकारियों को मौजूद रहने की बात कही।साथ ही बताया कि बुरसोल भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वेक्षण करवाया गया था। जिसमें भूगर्भीय विभाग ने सुरक्षात्मक कार्य करवाने की अनुषंसा की गई हैं। एसडीएम ने प्रतिनिधि मंडल को जल्द सड़क खुलवाने का आश्वासन दिया

