बेरीनाग धनतेरस पर बाजार गुलजार, लोगों ने जमकर खरीदारी की।

एनएचएल नेटवर्क टीम।
बेरीनाग धनतेरस पर बाजार गुलजार नजर आया। लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में कई करोड़ का कारोबार हुआ। सर्राफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सहित सभी बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।बाजार में सबसे अधिक भीड़ ज्वैलर्स और कार-बाइक एजेंसी पर देखी गई। ज्वैलर्स की दुकान पर लोगों ने कई प्रकार के आभूषण खरीदे धनतेरस के लिए पूरा दिन शुभ होने के कारण शुक्रवार दिन भर बाजार गुलजार रहा। शुभ मुहूर्त में सुबह 8:58 बजे से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर दो बजे बाद भीड़ बढ़नी शुरू हुई और शाम होते-होते बाजार और शापिंग मॉल में पैर रखने को जगह नहीं मिली। सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन और सर्राफा बाजार में रही। दीपावली पर्व के लिए बाजार को बिजली और फूलों की आकर्षक माला से सजाया गया। पहले से बुक कराने के बाद शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में लोगों ने मनपसंद वाहनों की खरीदारी की। इसके अलावा दोपहिया वाहन बिके।

धनतेरस पर बर्तनों का बाजार भी खूब चमका।
बर्तनों की दुकानों पर सुबह से रात तक खूब खरीदारी की गई। शहर में विभिन्न स्थानों पर बर्तनों की दुकानों पर कई प्रकार के बर्तनों की खरीदारी हुई।धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी आती है। इसलिए धनतेरस के दिन झाडू की खरीदारी की जाती है। शुक्रवार को भी बाजार में झाड़ू की खूब खरीदारी की गई।व्यापारियों का कहना है कि धनतेरस पर पिछली बार की अपेक्षा इस बार काफी अच्छा कारोबार हुआ है।

