थराली।अपने गृहक्षेत्र के गांवों में राज्यमंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार पहुंचने पर रमेश सिंह गड़िया का फूल मालाओं,पुष्प गुच्छों, ढोल-नगाड़ो एवं जोरदार स्वागत किया।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली।अपने गृहक्षेत्र के गांवों में राज्यमंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार पहुंचने पर रमेश सिंह गड़िया का फूल मालाओं,पुष्प गुच्छों, ढोल-नगाड़ो एवं जोरदार नारेबाजी के साथ ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।इस मौके पर दायित्वधारी गड़िया ने आप में मिलजुल विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।
शुक्रवार को विकासखंड मुख्यालय देवाल में जहां जलागम परिषद् के उपाध्यक्ष दायित्वधारी रमेश गड़िया का भव्य रूप से स्वागत किया गया था। वही शनिवार को अपने गांव हरमल जातें हुए इस मार्ग पर पड़ने वाले तलौर, पदमल्ला,रेन,सुयालकोट, मेलखेत, खेता, मानमती, चोटिंग,ऊफथर के साथ ही हरमल गांवों में गड़िया का ढोल नगाड़ों,फूल मालाओं,पुष्प गुच्छों , एवं गड़िया के समर्थन में जोरदार नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया ।इस दौरान गड़िया ने नलधुरा, खेता, मानमती व चोटिंग आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं,वे इन समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास एक सत्त प्रक्रिया हैं, इसके तहत ही इस क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी की समस्याओं का तेजी के साथ निराकरण हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र अन्य क्षेत्रों से काफी अधिक सुंदर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मोटा अनाज को आगे बढ़ाने के लिए एक अभियान चलाएं हुए हैं।मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं। जबकि हम दुरस्थ के लोग तो बचपन से ही मोटे अनाज को खा कर निरोगी हैं।इसका उत्पादन बढ़ाने की अपील की। उन्होंने
विकास में तेजी लाने के लिए एकजुटता की अपील की।
इस अवसर पर देवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा, हरमल के पूर्व क्षेपंस रमेश गड़िया युवा मोर्चा के जितेंद्र बिष्ट, प्रमुख दर्शन दानू, गणेश जोशी, सैनिक प्रकोष्ठ के रूपचन्द्र कुंवर,कलम पटाकी, माइकल, प्रधान दिवान राम, नरेंद्र दानू, राजेंद्र राम,खिलाप सिंह दानू, हरीश दानू आदि साथ चल रहे थे।


