FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

गंगोलीहाट के टिम्टा-चमडूगरा  में  गौशाला में घुसकर गुलदार ने एक दर्जन से ज्यादा बकरियों को मौत के घाट उतारा।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट के टिम्टा-चमडूगरा तोक में  मध्य रात्रि को  विमला देवी पत्नी स्वर्गीय होशियार गिरी निवासी ग्राम पंचायत टिम्टा-चमडूगरा तोक (मल्ली सुनखोला) तहसील गंगोलीहाट पिथौरागढ़ के गौशाला में घुसकर गुलदार ने एक दर्जन से ज्यादा बकरियों को मौत के घाट उतार दिया, और दो बकरियों को उठा कर  ले गया जब सुबह हुई तो  विमला देवी ने देखा उसकी सारी बकरियां खून से लतपथ पड़ी थी और दरवाजा टूटा हुआ था जिसकी सूचना  उसने  पड़ोसीयो को दी,सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान  शंकर गिरी व अन्य ग्राम वासी घटनास्थल पर पहुंचे और उक्त घटना की सूचना फॉरेस्ट विभाग गंगोलीहाट को दी गई फॉरेस्ट विभाग के टीम द्वारा मौके में पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही। रेज अधिकारी चंदा मेहरा ने बताया कि वन विभाग की टीम टिम्टा-चमडूगरा पहुच चुकी है और आवश्यक कार्रवाही की जा रही है वही टीम क्षेत्र मे गस्त भी कर रही है।

Share This News