berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग महाविद्यालय  में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर डी. पी. भट्ट के मार्गदर्शन से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी. एस. मेहरा जी ने किया।इस अवसर पर स्वयंसेवियों द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदान की महत्ता को विस्तार से प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों द्वारा मतदान जागरूकता रैली का आयोजन कर आम जन मानस को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर इतिहास विभाग के विभाग प्रभारी श्री एम एस कुटियाल ने “संविधान के निर्माण से महिलाओं के मतदान के अधिकार”विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत कर स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया।

इसके उपरांत रसायन विज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी डॉ .बी एस बिष्ट ने “राष्ट्र निर्माण में मतदान की भूमिका” विषय पर वृहद व्याख्यान प्रस्तुत कर स्वयंसेवियों को प्रोत्साहित किया। राजनीति विभाग के विभाग प्रभारी डॉ डी एस खाती ने लोकतंत्र में मतदान की भूमिका के विषय में विस्तार से चर्चा की एवं विद्यार्थियों को इस जागरूकता कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की सलाह दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मीनाक्षी गोस्वामी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ दीपा पंत ,डॉ ममता जोशी, डॉ विनीत टम्टा ,डॉ वंदिता कांडपाल, डॉ रश्मि पंत समेत अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का संचालन डॉ ओमप्रकाश ने किया।

Share This News