FEATUREDGeneralLatestNewsppराजस्थान

झुंझुनूं जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व।

झुंझुनूं जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व


जयपुर, राजस्थान,  (हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा  ) आगामी 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर वल्लभ भारतवर्ष की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में राजस्थान का प्रतिनिधित्व जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, झुंझुनूं के अध्यक्ष मनोज मील करेंगे ऐसी खबर है । माननीय झुंझुनूं जिला पीआरओ के प्रेस मीडिया व्हाट्स एप ग्रुप में हासिल प्रेस नोट मुताबिक राजस्थान
राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने उन्हें यानी मनोज मील को नामित किया है। गौरतलब है कि उपभोक्ता अधिकारों के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर नई दिल्ली में उपभोक्ता मामलात मंत्रालय द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय केबिनेट मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं साध्वी निरंजन ज्योति, राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष जस्टिस अमरेश्वर प्रताप साही, मंत्रालय सचिव रोहित कुमार सिंह समेत कई केबिनेट मंत्री, प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधि एवं उच्चाधिकारी हिस्सा लेंगे।

Share This News