FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandनैनीतालराज्य

यू-सेट के लिए आज से करें आवेदनयू-सेट के लिए आज से करें आवेदन।

एनएचएल नेटवर्क।

नैनीताल– उत्तराखंड के महाविद्यालय और विवि में सहायक प्राध्यापकों के पदों के लिए आयोजित होने वाली यू-सेट का जिम्मा कुमाऊं विवि को सौंपा गया है। विवि की ओर से सात जनवरी 2024 को राज्य पात्रता परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 24 नवंबर से 20 दिसंबर तक रखी गई है।यू-सेट के लिए नियुक्त सदस्य सचिव प्रो. एचसीएस बिष्ट ने बताया कि प्रदेश में यह परीक्षा साल 2017 में आयोजित कराई गई थी। वर्ष 2017 के बाद 2024 में इसे दोबारा कराया जा रहा है। प्रो. बिष्ट ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए नैनीताल, अल्मोड़ा,पंतनगर, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, गोपेश्वर, टिहरी गढ़वाल, श्रीनगर गढ़वाल, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और कोटद्वार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

Share This News