मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार से तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक झमाझम वर्षा की संभावना

एनएचएल नेटवर्क।
देहरादून।उत्तराखंड में मौसम करवट लेने को तैयार है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार से तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक झमाझम वर्षा की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले स्थानों में हिमपात के भी आसार बन रहे हैं। जिसको लेकर मौसम विभाग ने कई जनपदों में यलो जारी किया है।
26 से 28 तक बदला रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार 26 नवंबर और सोमवार 27 नवंबर और मंगलवार 28 नवंबर को राज्य के अधिकांश जनपदों में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा।
26 नवंबर को करवट लेगा मौसम
26 नवंबर को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बरसात के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
27 नवंबर को यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 27 नवंबर उत्तराखंड राज्य के टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा ,चंपावत, नैनीताल तथा हरिद्वार जनपद में ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है साथ ही 27 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली ,बागेश्वर तथा पिथौरागढ़,जनपदों के 3500 मी का उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानो में बर्फबारी भी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक 27 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में पश्चिमी विक्षोंभ का असर दिखाई देगा जिसके चलते
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी देहरादून ,पौड़ी ,पिथौरागढ, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत ,नैनीताल,जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 27 नवंबर को यलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि ओलावृष्टि वृक्षारोपण और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है ।
मौसम विभाग ने 28 नवंबर को चमोली पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदों में यलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि इन तीन जनपदों में 3500 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थान में वर्षा और बर्फबारी भी हो सकती है।
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बारिश और बर्फबारी के उपरांत नवंबर आखिरी सप्ताह से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है जिसके चलते कंपकंपाने वाली सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा।

