berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

सुंधाशु को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर बेरीनाग में खुशी की लहर।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग के खितोली वार्ड निवासी सुंधाशु पंत को राजस्थान के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 1991 बैच के आईएएस सुधांश पंत को राजस्थान में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें राजस्थान का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। गौरतलब है कि मूल रूप से आईएएस सुधांश पंत पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग नगरपालिका के खितोली वार्ड के निवासी हैं। केंद्रीय शासन की ओर से उन्हें उनके मूल कैडर राजस्थान भेज दिया गया है। अब वह राजस्थान में मुख्य सचिव के रूप में सेवाएं देंगे। आईएएस सुधांश पंत की शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉलेज से हुई। देहरादून से 12 वीं करने के बाद उन्होंने खड़गपुर से बीटेक किया। वर्ष 1991 में वह आईएएस बने। सुधांश को जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा, बेरीनाग की ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला, पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा भंडारी, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, भाजपा नेता धीरज बिष्ट सहित कई लोगों ने खुशी जताई है।

 

Share This News