अयोध्या से चली अक्षत यात्रा के विकास खंड मुख्यालय देवाल पहुंचने पर आरएसएस, भाजपा,के साथ ही राम भक्तों ने भव्य रूप से स्वागत करते हुए राम भक्तों ने जय श्रीराम के उदघोष के साथ कलश यात्रा निकाली।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली। अयोध्या से चली अक्षत यात्रा के विकास खंड मुख्यालय देवाल पहुंचने पर आरएसएस, भाजपा,के साथ ही राम भक्तों ने भव्य रूप से स्वागत करते हुए राम भक्तों ने जय श्रीराम के उदघोष के साथ कलश यात्रा निकाली।
अयोध्या से चली अक्षत यात्रा बुधवार को देवाल जहां पर महिलाओं एवं अन्य लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद टैक्सी स्टैंड से एक कलश यात्रा निकाली गई जो मुख्य बाजार,पुराना बाजार होते हुए शिव मंदिर पहुंची,इस दौरान यात्रा में शामिल लोग वंदेमातरम जय श्रीराम,घर – घर भगवा लहराएगा राम राज फिर आएगा,बोल बजरंगी जय श्रीराम जैसे उदघोष के साथ ही राम के भजन गाते हुए चल रहे थे। इस दौरान बाजार से लेकर शिव मंदिर तक लोगों को पीले चावलों का अक्षत बांटा गया।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा, रमेश गड़िया, विधायक मिश्रा, युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुबोध फरस्वाण,प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट,पूर्व प्रमुख नंदा देवी, सुनीता मिश्रा,सतेश्वरी देवी, आरएएस के गणेश मिश्रा,प्रताप सिंह सुरेश पयाल आदि ने कलश यात्रा का नेतृत्व किया।

