ठाकुर प्रेमशंकर सिंह बने फार्मेसिस्ट संघ के कुमाऊं मंडल सचिव।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी ।
पिथौरागढ। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिशन उत्तराखंड की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी ने राज्य समिति का विस्तार करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरा हरसान और मुख्य औषधि भंडार रुद्रपुर में तैनात फार्मेसिस्ट ठाकुर प्रेम शंकर सिंह को मंडलीय सचिव कुमाऊं का पदभार सौंपा गया है। श्री सिंह पूर्व में संगठन के पिथौरागढ़ जिला मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ अल्मोड़ा के फार्मेसिस्ट गजेन्द्र कुमार पाठक को मंडलीय अध्यक्ष और हल्द्वानी में तैनात दिगंबर सिंह रावत को मंडल कोषाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती की अध्यक्षता और महामंत्री सतीश चन्द्र पाण्डेय के संचालन में आयोजित बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बिष्ट, उपाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार, संगठन मंत्री टी आर रौथाण, संयुक्त मंत्री आजाद चौधरी, कोषाध्यक्ष हरीश उनियाल और संप्रेक्षक संजय कुमार असवाल ने एक स्वर से मंडलीय पदाधिकारियों के मनोनयन को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में हरिद्वार के वरिष्ठ फार्मेसिस्ट पुष्कर सिंह पंवार को मंडलीय अध्यक्ष गढ़वाल और देहरादून के मुकेश नौटियाल को मंडलीय सचिव, कालसी ब्लॉक में तैनात फार्मेसिस्ट कमल मेहता को मंडलीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। मंडलों के लिए मनोनीत पदाधिकारियों की देख रेख में संबंधित मंडलों में जिला शाखाओं के चुनाव कराए जायेंगे।

