रामनगर झूला खत्ता में गुर्जर परिवार की युवती को गुलदार ने मार डाला,

एनएचएल नेटवर्क ।
रामनगर। कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे अमानगढ़ रेंज में बाघ ने फिर एक युवती को अपना शिकार बनाते हुए मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक अमानगढ़ रेंज के झोलू खत्ते में कुछ गुर्जर परिवार रहते हैं। यहीं के मासूम अली नाम के गुर्जर की युवा पुत्री सुपुरा को बाघ ने अपना शिकार बनाया है। बताया जाता है कि सुपुरा का विवाह 25 जनवरी को होने वाला था। लेकिन शादी से दस दिन पहले ही वह आदमखोर बाघ के हमले में मौत का शिकार हो गई। प्रशासन ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने की मांग की है।

