अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर बौराणी के राम मंदिर में हर तरफ श्रीरामोत्सव मनाया गया।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग। अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर बौराणी के राम मंदिर में हर तरफ श्रीरामोत्सव मनाया गया। हनुमान चालीसा पाठ के साथ भजन संध्या एवं दीपोत्सव का आयोजन किया। इस श्रीरामोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुत श्रीराम भजन में सभी लोग भक्ति रस से सरोबार होकर झूमते रहे। शाम को दीपक जलाकर दीपावली मनाई गई और जमकर आतिशबाजी की गई। साथ ही धार्मिक गानों पर क्षेत्रवासियो ने जमकर नृत्य कर श्रीरामोत्सव की खुशी मनाई । पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र बोरा ने कहा कि श्रीराम आगमन के इस युग युगांतकारी क्षणों की अनुभूति के लिए राम मंदिर में हनुमान चालीसा के 11 पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया। दीपक जलाकर दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर गोकुल सिंह बोरा प्रकाश बोरा, ग्राम विकास अधिकारी सुन्दर सिंह सुगडा़, ग्राम प्रधान ममता बोरा, हरीश मेहता, चंदन सिंह, राजेंद्र सिंह जगदीश सिंह, हीरा सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे, पुजारी जोगा सिंह बोरा ने बताया कि इस अवसर पर हजारों लोगों ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।

