सांसद तीरथ सिंह रावत ने नारायणबगड़ एवं थराली विकासखंडों में 26 करोड़ से अधिक लागत से अपग्रेडेशन होने वाली 3 मोटर सड़कों का शिलान्यास कर समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली। पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने नारायणबगड़ एवं थराली विकासखंडों में 26 करोड़ से अधिक लागत से अपग्रेडेशन होने वाली 3 मोटर सड़कों का शिलान्यास कर समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

शुक्रवार को सासंद ने नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत नारायणबगड़ – भगोती -मौणा 11.55 किमी लागत 1112.54 लाख, थराली विकासखंड के अंतर्गत कुलसारी – धारवारम – गैरवारम- बज्वाड़ – आलकोट 8.925 किमी लागत 857.41 एवं इसी ब्लाक के अंतर्गत लोल्टी – माल्बज्वाण से पास्तोली 7 किमी लागत 714.28 की अपग्रेडेशन के कार्यों का शिलान्यास किया।इन मौकों पर उन्होंने कार्यदाई संस्था पीएमजीएसवाई को इन कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएगी। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी के साथ विकास की ओर अग्रसर है।आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा हैं। कहा कि प्रधानमंत्री की नजर समाज के सभी तबकों पर हैं वें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं रोजगार की किरण पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें लगातार सफलता भी मिल रही हैं। आसन्न लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तीसरी बार भारी बहुमत से भाजपा देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही हैं।इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने शिलान्यास पर सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि थराली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा उनका सहयोग मिलता आ रहा है। उन्होंने भी राज्य सरकार के द्वारा किए जा रहे लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने की अपील की।इन मौकों पर जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, नारायणबगड़ प्रमुख यशपाल नेगी, थराली प्रमुख कविता नेगी, जिला महामंत्री राकेश जोशी,मंडल अध्यक्ष नन्दू बहुगुणा, महामंत्री अनिल देवराड़ी, नरेंद्र भारती , कृष्णपाल गुसाईं, गिरीश चमोला, सांसद प्रतिनिधि रमेश पांडे, हरीश जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत नेगी, जिपंस देवी जोशी भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, सरकोट के पूर्व प्रधान कुंवर सिंह गड़िया,पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता शशांक कुमार सिंह, तहसीलदार प्रदीप नेगी सहित तमाम जनप्रतिनिधि, जनता एवं अधिकारी मौजूद थे।

