FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandचमोली

तहसीलदार विहीन चमोली जिले में अब भेजे 4 प्रभारी तहसीलदार।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली। मीडिया में हो हल्ला के बाद चमोली जिले के लिए एक प्रभारी तहसीलदार एवं एक तदर्थ नायब तहसीलदार की तैनाती के आदेश कर दिए गए हैं। दरअसल 31 जनवरी को आंनद बर्द्वन अध्यक्ष राजस्व परिषद की ओर से आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद चन्द्रेश कुमार के हस्ताक्षरों से राज्य में कुल 21 तहसीदारों एवं प्रभारी तहसीलदारों के स्थानांतरण किए गए थें।

इस सूची के तहत चमोली जिले में तैनात कुल 4 प्रभारी तहसीलदारों के स्थानांतरण कर दिए गए जबकि इस जिले में एक भी तहसीलदार अथवा प्रभारी तहसीलदार नही भेजा गया था।1 फरवरी की देर सांय सूची सार्वजनिक होने के बाद सोशल मीडिया, पोर्टलों में जमकर हो हल्ला होने लगा।जिस पर आज 2 फरवरी को 31 जनवरी की तिथि पर ही सचिव राजस्व परिषद से हस्ताक्षरित संबोधित सूची सामने आयी हैं। इसके तहत थराली से उत्तरकाशी जिले के लिए स्थानांतरण प्रभारी तहसीलदार प्रदीप नेगी का टेहरी स्थानांतरण रद्द कर उन्हें रूद्रप्रयाग जिले में भेजा गया हैं।

इसी तरह पौड़ी जिले में तैनात सुश्री सुधा डोभाल का टिहरी स्थानांतरण रद्द कर उन्हें चमोली भेजा गया हैं। जबकि तदर्थ नायब तहसीलदार उत्तरकाशी चंद्र मोहन नगवाण का हरिद्वार का स्थानांतरण रद्द कर उन्हें चमोली जिले में भेजे जाने के आदेश जारी किए हैं। चमोली से 4 प्रभारी तहसीलदारों का स्थानांतरण कर मात्र एक प्रभारी तहसीलदार एवं एक तदर्थ नायब तहसीलदार भेजा जाना ऊंट के मुंह में जीरे का समान हैं।

Share This News