FEATUREDGeneralLatestNewsppराजस्थानराज्य

राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्र हित चिंतन करें ; शिक्षाविद  संदीप नेहरा 

एनएचएल नेटवर्क।

देवलावास, पचेरी, बुहाना , सिंघाना झुंझुनूं , जयपुर, राजस्थान, 2 फरवरी 2024 (हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा  ) वल्लभ राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर हम सब वल्लभ राष्ट्रवासियों को राष्ट्र हित चिंतन करके अकॉर्डिंगली अर्थात तदनुसार राष्ट्र सेवा के महान कार्य करने का प्रयास करके हम सबको अपना जीवन सार्थक करने का प्रयास करना चाहिए। ये विचार राजस्थान के सेलिब्रेटेड शिक्षाविद नोबल स्कूल देवलावास के संचालक  संदीप नेहरा जी ने ,हमारे ,हम सब भारतवर्ष वासियों के, वल्लभ भारतवर्ष राष्ट्र के, वल्लभ राजस्थान राज्य अंतर्गत ,झुंझुनूं जिलांतर्गत ,बुहाना उपखंड अंतर्गत, पचेरी के निकट देवलावास गांव के, शांत स्वच्छ एकाग्र रमणीय वातावरण में स्थित सेलिब्रेटेड स्कूल ,नोबल शिक्षण समूह स्कूल परिसर में, 26 जनवरी 2024 को आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर, संबोधित करते हुए प्रकट किए। इस अवसर पर श्री नेहरा ने संबोधित करते हुए जो संबोधन प्रस्तुत किया उसका लब्बोलुआब अर्थात जिस्ट अर्थात सारांश ये था कि संदीप नेहरा  ने सभी राष्ट्र वासियों का आह्वान करते हुए पुरजोर कहा कि ,जिस तरह से हम सब राष्ट्रवासी, हम सबके वल्लभ भारतवर्ष राष्ट्र की सेवा करने वाले हमारे महापुरुषों राष्ट्रपुरुषों को हम सब याद करते हैं , ठीक उसी तरह हमारी वर्तमान पीढ़ी के राष्ट्रवासियों को भी, ऐसे महान राष्ट्र सेवा के कार्य करने का प्रयास करना चाहिए, कि उन्हें भी आने वाली पीढ़ियां याद करें । इस अवसर पर एक माननीय सम्माननीय भाई साहब ने राष्ट्र भक्ति पूर्ण पंक्तियों _मातृ भूमि की बलिवेदी पे शीश चढ़ाने वालों का …का गायन करते हुए अपना राष्ट्रभक्ति पूर्ण संबोधन प्रस्तुत किया । इस अवसर पर एक माननीय सम्माननीय बालिका ने राष्ट्रभक्ति पूर्ण गायन _जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी प्रस्तुत किया । स्कूल के नन्हे मुन्हे बच्चों ने आकर्षक संगीतमय अंदाज में राष्ट्र भक्ति पूर्ण गायन _” हर कर्म अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए,दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए” पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत करके सबका आकर्षण बटोरा। समारोह समापन पर स्कूल संचालक सेलिब्रेटेड शिक्षाविद श्री संदीप नेहरा जी ने अखिल स्कूल परिवार और अखिल राष्ट्र वासियों को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं प्रेषित की ।

Share This News