FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज पिथौरागढ़ में जनसभा करेगे।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने पत्रकार वार्ता

एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ़। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से बहुत लगाव है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा विकसित उत्तराखंड सपना देखा गया है जिसे साकार किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की पांचों सीटों पर 25 लाख से अधिक वोट से जीतने का दावा किया।बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भी है कि आने वाला समय उत्तराखंड का होगा। प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए धामी सरकार कार्य कर रही है। आज उत्तराखंड से पलायन कम हुआ है। रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है। देवभूमि में पहले की अपेक्षा दोगुना यात्री अधिक आ रहे हैं। सड़कों की सुविधा में इजाफा हुआ है। जी-20 के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा है। महिलाओं का समग्र विकास हुआ है। गौतम ने कहा कि यूपी के सीएम योगी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का भी उत्तराखंड में प्रवास होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के पहले दौरे ने सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले द्वितीय पंक्ति के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी ने चुनाव में सभी 70 विस क्षेत्रों में जीत का लक्ष्य रखा है।

Share This News