berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandउत्तराखंडबेरीनागराज्य

कीटों के एकत्रीकरण, पहचान एवं संरक्षण विषय पर ‘एक दिवसीय कार्यशाला संम्पन्न।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्य प्रोफेसर डी पी भट्ट के मार्गदर्शन में “कीटों के एकत्रीकरण, पहचान एवं संरक्षण” विषय पर ‘एक दिवसीय कार्यशाला तथा हैंड्स ऑन ट्रेनिंग’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए विभाग के डॉ अमन वर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न कीटों के प्रकार प्रजातियां उनके प्राकृतिक निवास एवं प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में कीटों के योगदान के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

विभाग की डॉ वंदिता कांडपाल ने प्रतिभागियों को कार्यशाला की कार्य योजना उद्देश्य एवं होने वाले लाभ के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। विद्यार्थियों ने विभिन्न समूह में विभाजित होकर महाविद्यालय परिसर में “फील्ड विजिट” कर विभिन्न प्रजातियों के कीटों का एकत्रीकरण किया। तत्पश्चात विभाग में एकत्रित कीटों के पहचान एवं संरक्षण के बारे में जानकारी लेकर उन्हें इंसेक्ट कैबिनेट में व्यवस्थित किया। कार्यक्रम की रूपरेखा निर्मित करने में विभाग प्रभारी डॉ कंचन भंडारी का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही फील्ड विजिट के दौरान विद्यार्थियों द्वारा कीटों की प्राकृतिक आवास स्थल को स्वच्छ रखने हेतु कूड़ा सामाग्री प्लास्टिक निष्प्रयोज्य बोतल इत्यादि का भी निस्तारण किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने जंतु विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस ट्रेनिंग प्रोग्राम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने हेतु एवं अपने आसपास के प्राकृतिक स्थल में कीटों की गतिविधियों का निरीक्षण करने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यशाला में डॉ लीलाधर मिश्रा, डॉ प्रतिभा नेगी, विपिन पाठक, शमशेर बोरा समेत महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News