बेरीनाग की प्रियासी रावत बनना चाहती है सैनिक अधिकारी।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड का 10वी और 12वी का परीक्षाफल घोषित हो गया है ।जिसमें साधना पब्लिक स्कूल की प्रियांसी रावत ने जे बी एस जी इंटर कालेज गंगोलीहाट से उत्तराखंड टॉप किया । जेबीएसजी इंटर कालेज की होनहार छात्रा प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल में शत प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है उनके सभी विषयों में 100 प्रतिशत अंक हैं । प्रियांशी के पिता राजेश रावत बेरीनाग व्यापार संघ के अध्यक्ष हैं। और 2019 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुै। माता रजनी रावत साधना पब्लिक स्कूल बेरीनाग में अध्यापिका हैं । उनके छोटे भाई वैभव रावत साधना स्कूल में ही कक्षा 8 में पढते है । प्रियांसी ने बताया वह प्रतिदिन चार से पांच घंटा अध्यन करती थी ।

उन्होंने बताया कि पेपर देने के बाद उनको मैरिट लिस्ट में स्थान आने का विश्वास था लेकिन उत्तराखंड टॉप करने पर वह खुस हैं । प्रियांसी ने बताया कि वह रोज ट्यूशन जाती थी और पढाई मे मेरा फोकस रहा । कहा कि सफल होने के लिए अतिरिक्त दबाव नहीं लेना चाहिए और प्रतिदिन मेहनत से लक्ष की ओर बढना चाहिए । उन्होने कहा कि उनके पिता सेना में थे वह भी भविष्य में एयर फोर्स में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं।

प्रियांशी के विद्यालय टाॅप की खबर सुनते ही जे बी एस जी के प्रबंधक नरेंद्र रावल व प्रधानाचार्य प्रियांशी के घर पहुचे और उन्हे बधाई व शुभकामनाएं दी । साधना पब्लिक स्कूल के भाष्कर भट्ट, प्रधानाचार्य महेन्द्र सिह दशौनी,चन्द्रा जोशी,मीना पाठक,राजेन्द्र महरा , इधर विधायक फकीर राम,ब्लाक अध्यक्ष विनिता बाफिला, धीरज बिष्ट,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष इन्द्र सिह धानिक, दल बहादुर बाफिला,रेखा भण्डारी,बेरीनाग के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत,बलबन्त धानिक, आदि कई लोगो ने बधाई दी है।

