berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandपिथौरागढ

हिमालय इंटर कॉलेज चौकड़ी से सात बच्चों ने बनाया प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग हिमालय इंटर कॉलेज चौकोड़ी से बोर्ड परीक्षा में सात बच्चों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है । जिसमें कि कक्षा 10 से पांच छात्रों ने की मेरिट सूची में स्थान सुरक्षित किया है, तथा दो छात्र इंटरमीडिएट से मेरिट सूची में स्थान बनाने में सफल रहे हैं। कक्षा 10 से रजत मारकुना पुत्र श्री भरत सिंह ने 7 वां स्थान प्राप्त किया है, जिन्होंने 500 में से 491 नंबर प्राप्त किए हैं । तथा परीक्षित बिष्ट पुत्र राजेंद्र सिंह बिष्ट (485/500) ने 13 वां स्थान, तथा आरती जोशी पुत्री भगवती प्रसाद जोशी (483/ 500) 15 वां स्थान ,शशांक जोशी पुत्र सतीश चंद्र जोशी (479/ 500) 19 वां स्थान , रोहित कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश (475 /523) 23 वां स्थान प्राप्त किया है । तथा इंटरमीडिएट में विवेक कोरंगा पुत्र बलवंत सिंह कोरंगा तथा रिया जोशी पुत्री प्रदीप कुमार जोशी दोनों ही छात्रों ने 500 में से 462 अंक प्राप्त कर प्रदेश की वरीयता सूची में 21 वां स्थान प्राप्त किया है।
हिमालय इंटर कॉलेज से हाई स्कूल में कुल 83 छात्रों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया तथा जिसमें की 81 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं ,तथा इंटरमीडिएट में कुल 92 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग किया जिसमें की 91 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं । छात्रों की इस उपलब्धि पर हिमालय इंटर कॉलेज चौकड़ी के संस्थापक चंद्र सिंह कार्की तथा सह- संस्थापक श्रीमती पार्वती कार्की , प्रबंधक प्रकाश कार्की तथा प्रधानाचार्या देवबाला बिष्ट, उप प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह पपोला, तथा सभी शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है। तथा छात्रों की इस सफलता पर उन्हें तथा उनके अभिभावकों को बधाइयां प्रेषित की हैं।

Share This News