लिटिल एंजेल नर्सरी एवं पब्लिक स्कूल का सी०बी०एस०ई० बोर्ड परीक्षा 2024 का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग लिटिल एंजेल नर्सरी एवं पब्लिक स्कूल बनोली का सी०बी०एस०ई० बोर्ड परीक्षा 2024 का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा कक्षा 12वीं में दिव्यांशी पुत्री सुरेश चन्द्र एवं विमला देवी ने 95 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में प्रथम तथा रोहिताश्व पंत पुत्र सुरेश चन्द्र पतं एवं रीना पंत ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं गौरव जोशी पुत्र उमेश चन्द्र जोशी एवं नीमा जोशी ने 89 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 10वीं में प्रसून रौतेला पुत्र दीपक रौतेला एवं कविता रौतेला ने 95 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम एवं दिव्यांशी रौतेला पुत्री महेश सिंह रौतेला एवं रानी रौतेला एवं खुशी पंत पुत्री कमलेश पंत एवं भावना पंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जी० बी० उपाध्याय प्रबंधक राजेन्द्र सिंह बोहरा एवं उपप्रधानाचार्य चारू पंत ने सभी अध्यापको एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

