गणाईगंगोली के गूना किटान निवासी दिव्यम चन्याल ने एनडीए परीक्षा की पास।

एनएचएल नेटवर्क।
गणाईगंगोली तहसील के गूना किटान निवासी दिव्यम चन्याल पुत्र सुरेश चन्याल ने एनडीए की लिखित परीक्षा पास कर ली है। दिव्यम चन्याल के पिता सुरेश चन्याल व्यापारी हैं और माता लीला चन्याल, लैंडसडाउन पौड़ी गढ़वाल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं दिव्यम के दादा मोती राम गूना किटान के पूर्व में दो बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं। दिव्यम के एनडीए परीक्षा पास करने पर उनके परिजनों ने खुशी व्यक्त की है। दिव्यम चन्याल के एनडीए परीक्षा पास करने पर उन्हें बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी है ।

