दो सूत्रीय मांगों को लेकर ठेकेदारों का धरना, प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली। दो सूत्रीय मांगों को लेकर ठेकेदारों का धरना, प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा।इस दौरान आंदोलनकारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सिंचाई खंड थराली में तीन वर्षों से खाली पड़े अधिशासी अभियंता के पद पर नियमित नियुक्ति किए जाने। इस डीविजन में पिछले तीन वर्षों के दौरान की गतिविधियों की एसआईटी जांच किए जाने की मांग को लेकर सिंचाई विभाग के परिसर में आठवें दिन भी धरना जारी रहा,इस दौरान आंदोलनकारियों ने सिंचाई मंत्री,क्षेत्रीय सांसद, क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आठवें दिन ठेकेदार संघ देवाल के अध्यक्ष पुष्कर सिंह फर्स्वाण, संरक्षक लखन रावत,महावीर बिष्ट, कोषाध्यक्ष किशोर घुनियाल, पूर्व प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी,केदार दत्त कुनियाल, गंगा सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह बिष्ट, गिरीश कुनियाल, राकेश कुमार,महिपाल बिष्ट, हरिकृष्ण पांडे, बलवंत सिंह दानू, हर्षवर्धन रावत धरने पर बैठे रहे। इस दौरान संघ के संरक्षक लखन रावत ने बताया कि उन्होंने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता जयपाल सिंह से टेलीफोनिक वार्ता की जिस पर एचओडी ने बताया कि नियमित ईई की नियुक्ति के लिए फाइल तैयार कर सचिव को भेजा गया हैं। सिंचाई मंत्री राज्य से बाहर हैं उनके राजधानी लौटने के बाद उनसे अनुमोदन प्राप्त कर आदेश निर्गत कर दिए जाएंगे। धरने के दौरान ही तहसील कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा गया, जिसमें दो सूत्रीय मांगों को तत्काल पूरा किए जाने की मांग की गई हैं।

