berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों तिरंगा रैली निकाली।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी. एस. मेहरा केे मार्गदर्शन में “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के उपलक्ष्य स्थानीय निवासियों में देश भक्ति की भावना को जागृत करने हेतु तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों, विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने “भारत माता की जय, वंदे मातरम” के उदघोष के साथ महाविद्यालय परिसर से बेरीनाग बाजार तक जाकर समस्त स्थानीय निवासियों को घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।

इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजली देवी यादव ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News